Type Here to Get Search Results !

ट्राय सायकल, छड़ी और व्हील चेयर पाकर खुश हुए 103 दिव्यांग वृद्धजन (सफलता की कहानी) - सीहोर |

            ग्रामीण शहरी क्षेत्र के सौ से अधिक दिव्यांग वृद्धजनों को विधायक श्री सुदेश राय ने नवीन ट्रायसायकल छड़ी और व्हील चेयर प्रदान किए। जिससे अब 103 दिव्यांग वृद्धजनों को चलने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ट्राय सायकल, छड़ी और व्हील चेयर पाकर दिव्यांगजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
     मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलकर प्रदेश को उन्नती मार्ग पर ले जा रहे है। दिव्यांग और वृद्धजन हितैशी अनेक योजनाएं प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रहीं हैं। इन योजनाओं के तहत ही दिव्यांग हितग्राहियों को ट्राय सायकल, छड़ी और व्हील चेयर सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए है। शहरी क्षेत्र के 26 और ग्रामीण क्षेत्र के 77 हितग्राहियों को ट्राई सिकल छड़ी और व्हील चेयर प्रदान किए गए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.