Type Here to Get Search Results !

भोपाल में उपचार के लिए भर्ती 1 पॉजीटिव व्यक्ति की हुई मृत्यु

सीहोर जिले में पॉजीटिव व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 6 हुई, जिले में कुल एक्टिव/पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 71


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि गुड़भेला (नई बस्ती) निवासी एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की भोपाल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य खराब होने पर उसे परिजनों द्वारा भोपाल में भर्ती किया गया था जहां उसका सैम्पल भोपाल में ही लिया गया था तथा 12 जुलाई 2020 को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट सीहोर के पोर्टल पर पॉजीटिव प्रदर्शित हुई थी कल उसकी मृत्यु हो गई। जिले में संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु संख्या 6 हो गई है। जिसमें से 2 महिला तथा 4 पुरूष शामिल है। संक्रमित 5 व्यक्तियों की मृत्यु भोपाल में तथा 1 की मृत्यु इंदौर में उपचार के दौरान हुई है। आज 3 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के उपरांत जिला कोविड केयर सेंटर सीहोर से डिस्चार्ज किया गया है। सीहोर का 1 और नसरूल्लागंज के 2 व्यक्ति शामिल है। डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों में 2 महिला और 1 पुरूष शामिल है। अब तक स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए व्यक्तियों की संख्या 36 हो गई है।

    आज 5 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। जिसमें से सीहोर के 2, इछावर के 2 एवं 1 भोपाल निवासी महिला स्वास्थ्य कर्मचारी है जिसकी जिसकी नियुक्ति बिल्किसगंज में हुई थी। सीहोर निवासी 2 व्यक्तियों में 1 वर्कषाॅप रोड मंडी का तथा 1 व्यक्ति ग्वालटोली का है। इछावर के दोनों पाॅजीटिव  कंटेनमेंट एरिया वार्ड नंबर 3 के निवासी है। आज पॉजीटिव आए व्यक्तियों में 1 महिला और 4 पुरूष शामिल है। आज 156 सैम्पल जांच हेतु लिए गए है। जिसमें से नसरूल्लगंज के 87, इछावर के 8, सीहोर शहरी क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से 33, बुदनी 1, आष्टा के 25 एवं बिल्किसगंज के 2 सैम्पल शामिल है।

    सीहोर के वर्कषाल रोड मंडी कंटेनमेंट एरिया में  आज 40 घरों का सघन सर्वे कर 196 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 22 घरों का सघन सर्वे कर 120 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया वहीं ग्वालटोली कंटेनमेंट एरिया में 13 घरों का सघन सर्वे कर 77 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। सघन स्वास्थ्य सर्वे के लिए प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में एक से दो दल लगाए गए है। पाॅजीटिव मिले सभी व्यक्तियों के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर कोरोना जांच के लिए उनकी पहचान की जा रही है।
    आज कंटेनमेंट एरिया सीहोर शहरी क्षेत्र के भोपाल नाका, चाणक्यपुरी, दांगी कालोनी, दुर्गा कालोनी (गंज), आष्टा के किला मोहल्ला में स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा सघन स्वास्थ्य सर्वे किया गया।  वहीं ग्राम मानाखेडी में कंटेनमेंट जोन में सघन स्वास्थ्य सर्वे कर स्वास्थ्य फालोअप लिया गया।  पाजीटिव व्यक्ति के करीबी संपर्क वाले व्यक्तियों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है। इधर नसरूल्लगांज के वार्ड नंबर 7 एवं 8, इछावर के मुकातीपुरा, जैन मंदिर एरिया, वार्ड नंबर 6, आष्टा के बजरंग कालोनी में स्वास्थ्य दलों द्वारा सघन सर्वे चल रहा है। सीहोर कस्बा के दीवान बाग मे बनाए गए कंटेनमेंट एरिया में 40 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 212 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं बफर जोन में 48 घरों का सर्वे कर 227 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। वहीं सीहोर के वार्ड नंबर 14 करोली वाली माता मंदिर एरिया में 2 स्वास्थ्य दलों द्वारा 51 घरों का सर्वे कर 279 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया वहीं बफर जोन में 118 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 477 व्यक्तियो के स्वास्थ्य का फालोअप लिया गया। सीहोर मंडी क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 कंटेनमेंट एरिया में आज 17 घरों का सर्वे कर 113 व्यक्तियों के स्वास्थ का  फाॅलोअप लिया गया वहीं बफर एरिया में 48 घरों का सर्वे कर 303 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का फाॅलोअप लिया गया। आष्टा के वार्ड नंबर 1 जैन मंदिर क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया में आज स्वास्थ्य सर्वे दलों द्वारा 66 घरों का सर्वे कर 358  व्यक्तियों के स्वास्थ का फाॅलोअप लिय गया वहीं बफर जोन में 11 घरों का सर्वे कर 64 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फाॅलोअप लिया गया। वहीं  आष्टा के अलीपुर वार्ड नंबर 2 कंटेनेमेंट एरिया में आज सर्वे दल द्वारा 23 घरों का सर्वे कर 117 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया तथा फालोअप लिया। इछावर षहरी क्षेत्र के कंटेमेंट एरिया वार्ड नंबर 6 में आज दो सर्वे दलों द्वारा 25 घरों का सर्वे कर 103 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की गई वही श्यामपुर विकासखण्ड के अहमपुर कंटेनमेंट एरिया में 84 घरों का स्वास्थ्य सर्वे कर 359 व्यक्तियों का स्वास्थ्य फालोअप लिया गया है।

    जिले में कुल कोराना पॉजीटिव व्यक्तियों की संख्या 113 है जिसमें से 6 की मृत्यु हो चुकी है 36 स्वस्थ्‍ होकर डिस्चार्ज हो गए है तथा वर्तमान में 71 पॉजीटिव व्यक्तियों का उपचार चल रहा है। जिले से अब तक कुल 2450 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे जिनमें से 2114 सेंपलों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव प्राप्त हुई है। अभी तक हास्पिटल आईसोलेशन में भर्ती मरीजों की कुल संख्या 14 है। 194 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। पैथालॉजी द्वारा कोरोना वायरस सेंपल की रिजेक्ट संख्या कुल 29 है। वहीं विदेश से आए यात्री जो गृह जिला या निवासरत जिला में वापस नहीं आए उनकी संख्या 48 है।
    जिले में जो व्यक्ति होम क्वारंटाइन में है उनके निवास स्थान से सीधे संवाद हेतु जिला स्तरीय कोविड.19 काल सेंटर स्थापित किया गया है जिसका संपर्क नंबर.7247704181 है कोविड.19 से संबंधित जानकारी इस संपर्क नंबर पर ली व दी जा सकती है। वहीं जिला चिकित्सालय सीहोर में टेलीमेडिसीन के लिए संपर्क नंबर 07562.401259 जारी किया गया है तथा राज्य स्तर पर 104ध्181 नंबर पर काल करके भी टेलीमेडिसीन सेवा का लाभ लिया जा सकता है। 104  नंबर पर ई.परामर्श सेवा का भी लाभ लिया जा सकता है। ई.संजीवनी ओपीडी सेवा हेतु www.esanjeevaniopd.in कराया जा सकता है। कलेक्ट्रेट कार्यालय सीहोर में भी जिला स्तरीय काल सेंटर बनाया गया है जिसका संपर्क नंबर 07562.226470 है तथा होम क्वारंटाइन व्यक्तियों तथा उनके परिजनों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 जारी किया गया है। जिस पर संस्थागत क्वारंटाइन अथवा होम क्वारंटाइन व्यक्ति अथवा उनके परिजन इमोशनल वेलनेस अथवा साईकोलाजिकल सपोर्ट एवं अन्य जरूरी परामर्श मानसिक सेवा प्रदाताओं से निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.