Type Here to Get Search Results !

चार निकायों में वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न



    विदिशा जिले की तीन नगरपालिका परिषद क्रमशः विदिशा, बासौदा एवं सिरोज तथा एक नगर परिषद लटेरी के वार्डो की आरक्षण प्रक्रिया आज कलेक्टर डॉ पंकज जैन के द्वारा सम्पादित की गई है। नवीन कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में अपर कलेक्टर श्री वृदांवन सिंह  के अलावा संबंधित निकाय क्षेत्र के एसडीएम व सीईओ तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारी मौजूद थे।
    कलेक्टर डॉ जैन के द्वारा निकायवार आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उपरांत उद्घोषणा की गई है। मध्यप्रदेश नगरपालिका आरक्षण अधिनियम के तहत उल्लेखित नियम प्रक्रिया के तहत सम्पन्न हुई वार्ड आरक्षण कार्यवाही ड्रा के माध्यम से संपादित की गई है। छह वर्षीय नमामि व्यास के द्वारा ड्रा निकाले गए है।
    विदिशा नगरपालिका परिषद के 39 वार्डो में से अनुसूचित जनजाति के लिए एक, अनुसूचित जाति के लिए आठ तथा पिछडा वर्ग के लिए दस वार्ड जनसंख्या के प्रतिशत अनुसार आरोही क्रम में आरक्षित   किए गए है। वार्ड क्रमांक एक अनुसूचित जनजाति मुक्त, वार्ड क्रमांक दो अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक तीन अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक चार अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक पांच अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक छह अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक सात अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक आठ अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक नौ ओबीसी मुक्त, वार्ड क्रमांक दस अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 12 ओबीस मुक्त, वार्ड क्रमांक 13 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 14 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित मुक्त, वार्ड क्रमांक 16 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 17 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 18 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 19 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 20 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 21 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 22 अनूसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 23 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 24 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 25 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 26 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 27 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 28 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 29 अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 30 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 31 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 32 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 33 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 34 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 35 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 36 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 37 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 38 अनारक्षित महिला और वार्ड क्रमांक 39 अनारक्षित घोषित किया गया है।
    गंजबासौदा नगरपालिका परिषद के 24 वार्डो में से वार्ड क्रमांक एक अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक दो ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक तीन अनारक्षित, वार्ड क्रमांक चार अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक पांच अनारक्षित, वार्ड क्रमांक छह अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक सात अनारक्षित, वार्ड क्रमांक आठ अनारक्षित, वार्ड क्रमांक नौ अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक दस अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 11 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 15 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 16 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 17 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 18 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 19 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 20 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 21 ओबीसी, वार्ड क्रमांक 22 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 23 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 24 ओबीसी महिला हेतु आरक्षण किया गया है।
    सिरोंज नगरपालिका परिषद के 21 वार्डो में से वार्ड क्रमांक एक अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक दो अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक तीन अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक चार अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक पांच ओबीसी, वार्ड क्रमांक छह अनारक्षित, वार्ड क्रमांक सात ओबीसी, वार्ड क्रमांक आठ अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक नौ अनारक्षित, वार्ड क्रमांक दस अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 11 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 12 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 15 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 16 अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक 17 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक 18 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 19 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 20 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 21 अनारक्षित घोषित हुई है।   
    लटेरी नगर परिषद के 15 वार्डो में से वार्ड क्रमांक एक अनारक्षित, वार्ड क्रमांक दो अनुसूचित जनजाति, वार्ड क्रमांक तीन अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक चार ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक पांच अनुसूचित जाति महिला, वार्ड क्रमांक छह अनुसूचित जाति, वार्ड क्रमांक सात अनारक्षित, वार्ड क्रमांक आठ ओबीसी, वार्ड क्रमांक नौ ओबीसी, वार्ड क्रमांक दस अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 11 ओबीसी महिला, वार्ड क्रमांक 12 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 13 अनारक्षित, वार्ड क्रमांक 14 अनारक्षित महिला, वार्ड क्रमांक 15 अनारक्षित महिला हेतु आरक्षित हुई है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.