Type Here to Get Search Results !

चंबल कमिश्नर ने 7 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस



    चंबल कमिश्नर श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने चंबल संभाग के 7 अधिकारियों, कर्मचारियों को शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता के चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है। निर्देश में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 7 दिवस मे प्राप्त नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 नियम 3 के (2) व (3) क उल्लंघन है। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पहाडगढ़ के श्री अजय वर्मा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पहाडगढ़ श्री किशन बालोठिया, सहायक यंत्री जनपद पंचायत पहाडगढ़ श्री रामस्वरूप त्यागी, उपयंत्री जनपद पंचायत पहाडगढ़ श्री अशोक त्यागी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
    इसके साथ ही प्रभारी तहसीलदार पोरसा श्री राजकुमार नागोरिया, सहायक परियोजना अधिकारी (मनरेगा) जनपद पंचायत गोहद श्री संतोष बुधौलिया और विकासखण्ड एवं प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जौरा श्री राजकुमार गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.