Type Here to Get Search Results !

गांव की महिलाओं ने बनाएं 81 हजार से अधिक मास्क - दतिया

कोरोना वायरस से बचाव के लिए जरूरी मास्क और सैनिटाइजर की कमी से निपटने के लिए ग्रामीण अंचल में कार्यरत महिला स्वसहायता समूह लगातार मास्क एवं सैनिटाइजर का निर्माण कर रहे हैं।
    मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती संतमती खलको ने बताया कि जिले के 17 ग्रामों के 45 स्वसहायता समूहों की 204 महिलाएं अब तक 81230 मास्क का निर्माण कर चुकी हैं। इसी प्रकार 2 समूहों की 15 महिलाओं ने 850 लीटर सैनिटाइजर का निर्माण किया है। ये मास्क ज्यादातर शासकीय विभागों को उपलब्ध कराए गए हैं। ये मास्क मनरेगा में लगे मजदूरों को भी दिए जा रहे हैं। इस तरह मास्क एवं सैनिटाईजर का निर्माण कर समूहों की महिलाएं कमाई कर अपनी आजीविका चला रही हैं।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.