Type Here to Get Search Results !

इंदौर में 17 मरीज कोरोना को परास्त कर सकुशल पहुंचे घरों को

इंदौर में लगातार कोरोना को परास्त कर मरीज सकुशल घर पहुंच रहें है। जिले में शासन-प्रशासन द्वारा किये गये बेहतर चिकित्सकीय इंतजामों के फलस्वरूप पॉजिटिव मरीजों के सफल उपचार लगातार हो रहा है। जिले में मरीज बड़ी संख्या में ठीक हो रहे है। आज अरविंदो अस्पताल से 17 मरीज कोरोना को परास्त कर सकुशल घर पहुंच गये।

   कोरोना को परास्त करने वाले मरीज विजयी भाव के साथ अरविंदो अस्पताल से रवाना हुये। उन्होंने इलाज में मदद करने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, अन्य स्टॉफ तथा शासन-प्रशासन का आभार माना।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 6 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 867 हैं। बुलेटिन के अनुसार 6 जुलाई 2020 तक 94 हजार 545 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 4 हजार 954 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 249 की मृत्यु हुई। इंदौर में 6 जुलाई 2020 तक 3 हजार 838 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.