Type Here to Get Search Results !

कलियासोत और केरवा डैम पर कोविड एस.ओ.पी का पालन नहीं किए जाने पर आम नागरिकों पर सख्त कार्यवाही और अस्थाई दुकानों को सील किया गया

कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया द्वारा जारी किए गए धारा 144 के  आदेश के पालन में सभी एसडीएम और अन्य अधिकारियों द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है।


   जारी धारा 144 अंतर्गत आदेश आज कलियासोत और केरवा डैम पर कोविड एस.ओ.पी  का पालन नहीं किए जाने पर आम नागरिकों और स्थित अस्थाई दुकानों को सील किया गया। सील करने के साथ ही कार्यवाही करते  हुए दुकानों के चालान भी बनाये गए। 

   अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री सतीश कुमार ने बताया कि जिले में सभी प्रमुख संस्थानों, डैम पर जांच अभियान चलाया गया। जिसमें  स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई एसओपी के पालन की जांच की गई। उन्होंने कहा की यह अभियान लगातार जारी रहेगा। कोविड संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एसओपी जारी कर इसका पालन अनिवार्य किया है।

   उल्लेखनीय है कि पूर्व में कलेक्टर श्री लवानिया ने डैम, नदियों और तालाबों पर आम नागरिकों के जाने पर प्रतिबंध आदेश जारी किए गए थे। वर्तमान में वर्षा ऋतु के दृष्टिगत जलभराव की स्थिति के मद्देनजर एहतियातन कदम उठाए गए थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.