Type Here to Get Search Results !

रेल से जिले में अब तक आये 6031 यात्री

322 यात्रियों को संस्थागत व 5709 को किया होम कोरंटाइन


एक जून से 4 जुलाई तक की अवधि में जिले के 5 रेलवे स्टेशन पर कुल 6031 यात्री रेल से आये। इनमें से 322 यात्रियों को संस्थागत कोरंटाइन और 5709 को होम कोरंटाइन किया गया।
         नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर आये 2120 यात्रियों में से 44 को संस्थागत और 2076 को होम कोरंटाइन, गोटेगांव- श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर आये 867 यात्रियों में से 26 को संस्थागत और 841 को होम कोरंटाइन, करेली रेलवे स्टेशन पर आये 1280 यात्रियों में से 30 को संस्थागत और 1250 को होम कोरंटाइन, गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर आये 1697 यात्रियों में से 220 को संस्थागत और 1477 को होम कोरंटाइन और सालीचौका रेलवे स्टेशन पर आये 67 यात्रियों में से 2 को संस्थागत और 65 को होम कोरंटाइन किया गया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.