Type Here to Get Search Results !

श्री जायसवाल होंगे राज्य खनिज निगम के अध्यक्ष कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त

प्रदीप जायसवाल और प्रद्युम्न सिंह लोधी को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा


 कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी को मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त


राज्य शासन द्वारा श्री प्रदीप जायसवाल, विधायक, वारासिवनी, जिला बालाघाट को मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन द्वारा श्री जायसवाल को राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री स्तर का दर्जा भी प्रदान किया गया है।


भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व विधायकों पर मप्र की शिवराज सरकार मेहरबान है। रविवार दोपहर को कांग्रेस व विधानसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में आए कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी को शाम होते-होते मप्र राज्य नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया। उधर, कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय विधायक बने और कमल नाथ सरकार में मंत्री रहे प्रदीप जायसवाल को मप्र खनिज निगम का अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।


पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के प्रयास से भाजपा में शामिल हुए कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी का सम्मान बढ़ाया गया है। लोधी को उमा भारती का पुराना समर्थक माना जाता है। उन्हें भाजपा में शामिल होने के चंद घंटे बाद ही नियुक्ति देकर शिवराज सिंह चौहान ने उमा भारती की चली आ रही नाराजगी को कम करने की कोशिश की है।


लोधी के इस्तीफे से छतरपुर जिले की मलहरा विधानसभा सीट भी रिक्त हो गई है। वह आने वाले दिनों में उपचुनाव में इसी सीट से भाजपा के उम्मीदवार होंगे।


जायसवाल से साधे वैश्य वोट


इसी तरह प्रदीप जायसवाल को राज्य खनिज निगम का अध्यक्ष बनाते हुए कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर शिवराज ने वैश्य वोटों को साधने के साथ ही कमल नाथ को झटका दिया है। प्रदीप को पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का करीबी माना जाता है।


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.