इंदौर में भर्ती मरीज कोरोना को परास्त कर स्वस्थ होकर लगातार डिस्चार्ज किये जा रहे हैं। इसी सिलसिले में आज इंदौर सहित उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर आदि स्थानों के 41 मरीजों को सफल उपचार के पश्चात अरविंदो अस्पताल से स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया गया।
डिस्चार्ज किये गये मरीज कोरोना को परास्त करने के विजयी भाव से अस्पताल से अपने घरों की ओर रवाना हुए। उन्होंने इलाज में मदद करने वाले चिकित्सकों विशेषकर नर्सों, अन्य स्टाफ तथा शासन-प्रशासन को धन्यवाद दिया। डिस्चार्ज हुए मरीजों में महू के पाँच, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन के दो-दो, हातोद, सागर तथा देपालपुर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 16 जुलाई 2020 को जारी बुलेटिन के अनुसार इंदौर में 4 हजार 139 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है। उपचाररत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अभी 1338 हैं। बुलेटिन के अनुसार 16 जुलाई 2020 तक एक लाख 13 हजार 925 नागरिकों के सैम्पल लिये गये। इसमें से 5 हजार 761 पॉजिटिव पाये गये। इनमें से 284 की मृत्यु हुई। इंदौर में 16 जुलाई 2020 तक 4 हजार 139 मरीजों का सफल उपचार कर उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, सागर सहित इंदौर के 41 मरीजों ने किया कोरोना को परास्त (खुशियों भरी खबर)
Saturday, July 18, 2020
0
Tags