Type Here to Get Search Results !

खेल से जीवन के कठिन समय में निर्णय लेने की क्षमता का विकास - कलेक्टर श्री लवानिया

खेल भावना से दुनिया को जीता जा सकता है - संचालक श्री पवन जैन











   कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने आज बाबे अली स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर खेल विभाग के विशेष संचालक एवं पुलिस महानिदेशक श्री पवन जैन, डीआईजी, शहर श्री इरशाद वली सहित खिलाडी आदि उपस्थित थे।
 

   कलेक्टर ने कहा कि आम लोगों में भी पर्यावरण को लेकर जागरूकता बढ़ी है और सभी नागरिकों का दायित्व है कि वे वातावरण को हरा-भरा बनाएं। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खेल से जीवन के कठिन समय में निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत होता है। जीवन की कठिन परेशानियों के लिए हमेशा तैयार रहता है। खेल से हार जीत का फैसला जरूर होता है, लेकिन व्यक्ति में आत्म विश्वास बढ़ता है। खेल हमें जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाता है। मुश्किल समय से लड़ना सिखाता है।  

 

   खेल संचालक श्री जैन ने कहा कि खेल भावना से दुनिया को जीता जा सकता है। खेल से पहचान मिलती है। यही वह स्पर्धा है जिससे व्यक्ति को विभिन्न क्षेत्रों में पारंगत बनाती है। खेल जीवन में व्यक्ति को आगे बढ़ाता है।   

 

   बाबे अली स्टेडियम में हुए कार्यक्रम में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। डीआईजी शहर श्री वली ने भी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल से व्यक्ति फिट रहता है और शारीरिक गतिविधियों में निपुण होता है।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.