Type Here to Get Search Results !

7.21 लाख की मदद से मछली व्यवसाय करेगे समूह के 106 सदस्य "खुशियों की दास्तां "

    राजगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर पर मूंडला बांध बना है। बरसात अच्छी हुई तालाब लबालब है। मछली पालन का काम लालमाता स्वयं सहायता समूह कर रहा है। जिसके 106 सदस्य है।
    समूह द्वारा परम्परागत तरीके से मछली पालन एवं मत्स्याखेट का कार्य किया जा रहा था। जिससे उन्हे इतनी आमदनी हो पाती थी कि उनकी गुजर बसर चल सके। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उदेश्य से बनाई गई नीति के तहत इन मछुआ समितियों को वित्तपोषित कर परम्परागत तरीकों के स्थान पर नवीन तकनीक और आधुनिक तरीको से मत्स्याखेट करने की योजन है।
    इसी तारतम्य में मूंड़ला बांध के मछुआ समूह को केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक से वित्तिय सहायता स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने केन्द्रीय जिला सहकारी बैंक राजगढ़ में 07 लाख 21 हजार रूपये की राशि का क्रेडिअ कार्ड लालमाता समूह को प्रदान किया। समूह के सदस्यगण ने बताया कि अब हम इस राशि से नवीन डोगी, नाव, जाल और अन्य उपकरण क्रय कर उन्नत तकनीक से मत्स्याखेट करेगे। अब हमारी आमदनी बढ़ना पक्की है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.