Type Here to Get Search Results !

जिले में पंजीयन से छूटे निर्माण श्रमिकों के पंजीयन के लिये 2 अक्टूबर से 2 जनवरी तक चलाया जायेगा विशेष अभियान

प्रदेश में भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीयन से छूटे हुये श्रमिकों के पंजीयन के लिये आगामी 2 अक्टूबर से 2 जनवरी तक 3 माह का विशेष अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक सिंह द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और आयुक्त नगर निगम के साथ जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी, सहायक श्रम अधिकारी, सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
इस अभियान के लिये जिला स्तर पर जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी नोडल अधिकारी रहेंगे और सहायक श्रम पदाधिकारी सहायक नोडल अधिकारी रहेंगे। साथ ही जिला स्तर पर श्रम कार्यालय में हेल्प लाईन, हेल्प डेस्क स्थापित की जायेगी जिससे श्रमिकों को आवश्यक सहयोग मिल सके।
      सहायक श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिले में पंजीयन या नवीनीकरण के लिये श्रमिक स्वयं ऑनलाईन या एनआईसी द्वारा विकसित मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे और आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करेंगे। अभियान अवधि में निर्माण श्रमिकों के पंजीयन या नवीनीकरण के लिये स्थानीय निकायों में सीधे प्राप्त, लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त अथवा पूर्व से लंबित आवेदनों का निराकरण किया जायेगा।
प्रवासी श्रमिक सर्वे अभियान में चिन्हित निर्माण श्रमिकों का पंजीयन या नवीनीकरण भी किया जायेगा। पंजीयन अभियान के दौरान कोविड-19 महामारी की रोकथाम की दृष्टि से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा। अभियान अवधि में श्रमिकों की भौतिक उपस्थिति की आवश्यकता समाप्त करते हुये सरलीकृत प्रक्रिया से पंजीयन किये जाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान अवधि में ई-केवायसी (आधार अधिप्रमाणन) संबंधी निर्देशों से छूट रहेगी।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.