Type Here to Get Search Results !

कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थल कंटेंटमेंट क्षेत्र घोषित

राजगढ़, पचोर नरसिंहगढ़ सारंगपुर माचलपुर, ब्यावरा में युक्तियुक्तकरण उपरांत 18 कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित----


जिले के राजगढ़, पचोर नरसिंहगढ़ सारंगपुर माचलपुर, ब्यावरा तहसील मुख्यालय में कोरोना संक्रमित पाए गए व्यक्ति के निवास स्थल को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के द्वारा कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। जिले के राजगढ़, पचोर नरसिंहगढ़ सारंगपुर माचलपुर, ब्यावरा में युक्तियुक्तकरण पश्चात 18 कंटेनमेंट क्षेत्र हो गये है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश अनुसार पॉजेटिव पाए गए व्यक्तियों के निवास स्थान राज के घर से हरीसिंह के घर तक वार्ड न. 05 नगर पालिका राजगढ़, राधेकृष्ण के मकान से राजोरी के मकान तक वार्ड न. 06 नगर परिषद पचोर, हेमराज लोधा के मकान से आसीन खां के मकान तक वार्ड न. 12 ग्राम पीपल्यारसोड़ा नरसिंहगढ़ मोहनलाल के मकान से मांगीलाल के मकान तक वार्ड न. 04 ग्राम कडलावद, नौरंग प्रसाद के मकान से बनेसिंह के मकान तक वार्ड न. 10 ग्राम पाटक्या, काषीराम धाकड़ के मकान से हरिसिंह गुर्जर के मकान तक वार्ड न. 14 ग्राम पाटक्या सारंगपुर, त्रिलोक शर्मा के मकान से दक्षिण दिषा में मानस स्कुल तक ब्रहम्म कुमारी आश्रम से मानस स्कुल तक वार्ड न. 06 अपना नगर ब्यावरा, हिमांशु के मकान से लक्ष्मीनारायण सोनी के मकान तक, चन्द्रशेखर के मकान वार्ड न. 03 माचलपुर, महेन्द्र दुदानी के मकान से लेकर दक्षिण में गीता कुन्ज वार्ड न. 08 हरिओम कॉलोनी, गौपाल पटेल के मकान से त्रिलोक चंद के मकान तक राम प्रसाद के मकान से हुकुमचंद के मकान तक वार्ड न. 11 नगर, विजय वर्गीय के मकान से संजू सिंह के मकान तक, संतोष के मकान से श्यामबाबू पुष्पद के मकान तक, वार्ड न. 01, मुल्तानपुरा, रामप्रसाद महावर के मकान से नितिन श्रीवास्तव के मकान तक तुलसीनगर वार्ड न. 05, संदीप यादव के मकान से गौकुल यादव के मकान तक रामगोपाल बैरागी के मकान से देवचंद नागर के मकान तक वार्ड न. 07 रेल्वे कॉलोनी, सरस्वती शिशु मंदिर स्कुल से भारतसिंह यादव के मकान तक वार्ड न. 07, रेल्वे कॉलोनी, राजेश गुप्ता के मकान से निर्मल सोनी के मकान तक रामचंद्र मुन्जा के मकान से सेठजी के मकान तक वार्ड न. 14 ,खेडे हनुमान जी के मंदिर, बब्लू पेंटर के मकान से मनीश यादव के मकान तक बालक राम जी राठौर के मकान से अशोक महदेव के मकान तक वार्ड न. 17, बनवारी लाल शर्मा के मकान से राधेश्याम के मकान तक देवचंद्र दांगी का घर ग्राम बारबा ग्राम पंचायत बॉरवा, गोपाल दांगी के खाली प्लाट से लेकर बिहारीलाल के घर तक ग्राम उम्मेदपुरा ग्राम पंचायत चंदनपुरा नगर पालिका ब्यावरातक कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है।
   इस कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत पूर्ण रूप से आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया के समस्त निवासियों को होम क्वॉरेंटाइन में रहना  होगा। कंटेनमेंट एरिया को पेरिमीटर कंट्रोल किया जाएगा जिसके अंतर्गत आवश्यक सुविधाओं के अतिरिक्त किसी प्रकार के लोगों का बाहर जाना प्रतिबंधित रहेगा। कंटेनमेंट एरिया में सी.एम.एच.ओ. द्वारा विशेष रैपिड रिस्पांस टीम या मोबाइल यूनिट का गठन किया जाएगा और कंटेनमेंट एरिया और एग्जिट प्वाइंट पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा सतत स्क्रीनिंग की जाएगी ।समस्त टीम कोविड-19 सस्पेक्टेड केस की मॉनिटरिंग की जाएगी और संक्रमण की संभावित लक्षण जैसे बुखार, खांसी, श्वास लेने में तकलीफ आदि लक्षण आने पर रैपिड रिस्पांस टीम को तत्काल सूचना दी जाएगी। जिन्हें होम क्वॉरेंटाइन किया गया है उनका प्रतिदिन फॉलो किया जाएगा इसके अलावा आगे संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संदिग्ध मरीज की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री ट्रेक करते हुए समस्त संबंधियों से अनिवार्यता संपर्क किया जा कर उन्हें भी होम करने की कार्यवाही और मॉनिटरिंग की जाएगी। कंटेनमेंट एरिया में नगर निगम के अधिकारी पूरे क्षेत्र का किया जाना सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन  उस कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तु की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.