Type Here to Get Search Results !

मंत्री श्री पटेल ने रामराजा दरबार में दर्शन किए

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने निवाड़ी जिले के ओरछा में  रामराजा दरबार में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि  की  कामना की। उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों की उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगा। श्री पटेल ने कहा कि  भगवान राम राजा  सभी की मनोकामना पूर्ण करेंगे और प्रदेश को शीघ्र ही  कोरोना से मुक्ति मिलेगी। इसके पश्चात उन्होंने भगवान हरदोल के भी  दर्शन किए।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.