नगर निगम इंदौर में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को सेवा के दौरान कोरोना संक्रमित होने पर अब समय पर उपचार मिलेगा। नगर निगम आयुक्त सुश्री प्रतिभा पाल ने इसके लिए अपर आयुक्त रजनीश कसेरा के नेतृत्व में एक विशेष सेल का गठन किया है। पिछले दिनों निगम के कई कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर समय पर उपचार नहीं मिलने की शिकायतें मिली थी।
सेल के प्रभारी रजनीश कसेरा ने बताया कि अब किसी भी निगम कर्मचारी या अधिकारी के संक्रमित होने पर उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सूचित किया गया है कि संक्रमित होने पर तुरंत इसकी सूचना विशेष सेल को दें जिससे कि समय पर उपचार कराया जा सके।
नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को कोरोना संक्रमित होने पर समय पर मिलेगा उपचार
Thursday, September 17, 2020
0
Tags