Type Here to Get Search Results !

पर्यवेक्षकों हेतु कार्यशाला का आयोजन



            पोषण माह के अंतर्गत महात्मा गांधी सेवाश्रम द्वारा जिले में महिला पर्यवेक्षकों हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। महात्मा गांधी सेवाश्रम जौरा की ओर से नीरज श्रीवास्तव एवं दीपक थोराट द्वारा गुना में महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में संस्थान द्वारा पोषण समृद्ध ग्राम की अवधारणा पर प्रशिक्षण दिया गया एवं स्थानीय स्तर पर न्यूट्रिमिक्स तैयार करने आवश्‍यक एवं महत्‍वपूर्णं जानकारियां दी गयी।
    उल्लेखनीय है कि गांधी सेवाश्रम द्वारा श्योपुर जिले के कराहल विकास खंड के 50 सहरिया बाहुल्य ग्रामों में व्यवहार परिवर्तन पर आधारित पोषण समृद्ध ग्राम परियोजना संचालित की जा रही है।
    इस आशय की जानकारी में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री डी.एस. जादौन ने बताया कि आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक परियोजना से 2 पर्यवेक्षकों ने सहभगिता की।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.