Type Here to Get Search Results !

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने किसानों को वितरित किये बीमा राशि के प्रमाण-पत्र

93 हजार 336 किसानों के खाते में 197.57 करोड़ अंतरित


प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत खरीफ 2019 की दावा राशि के वितरण कार्यक्रम में सागर जिले के 93 हजार 336 किसानों के खातों में 197 करोड़ 57 लाख रूपये अंतरित किये। सागर मुख्यालय पर आयोजित राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य में हुआ।उन्होंने किसानों को बीमा राशि के प्रमाण-पत्र भी वितरित किये।


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों को दिया आश्वासन


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के खाते में राशि अन्तरित करते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सागर के किसानों से भी चर्चा की। किसान श्री विक्रम सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी फसल को पीला रोग लगने से काफी नुकसान हुआ है। श्री चौहान ने किसानों से कहा कि आप चिन्ता न करें मैं हरसंभव मदद करूंगा। श्री चौहान ने कहा कि आज प्राप्त हुई बीमा राशि से अपनी फसल का इंतजाम कीजिये बाकि का इंतजाम मैं करूंगा।


मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार किसान हितैषी सरकार है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के हित में अनेक योजना लागू की है। उन्होंने कहा कि बाढ़ एवं अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के सर्वे का कार्य चल रहा है। सर्वे के उपरान्त नुकसान के अनुरूप किसानों को क्षतिपूर्ति का वितरण किया जायेगा। जिले के 93 हजार 336 किसानों के खाते में प्रधानमंत्री फसल बीमा के अन्तर्गत राशि अंतरित की जा चुकी है।


श्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों की चिन्ता है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा 50 लाख हेक्टेयर किया गया है। बिजली की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिये शून्य प्रतिशत ब्याज पर लोन देने का काम प्रदेश सरकार कर रही है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.