Type Here to Get Search Results !

विवेकानंद लाइब्रेरी में नॉलेज फेस्ट आज

  स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में नॉलेज फेस्ट का 3 जनवरी रविवार प्रात: 10 बजे से आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय एवं स्मार्ट सिटी, भोपाल द्वारा किया जा रहा है। 

   कोविड-19 से अपनी-अपनी परिस्थिति और हैसियत में इससे निपटने एवं उबरने का यथा संभव प्रयास किया है। हमारा स्वास्थ्य, मानसिक संबल, आत्मिक शक्ति, श्रेष्ठ कार्यप्रणाली और सबसे बढ़कर हमारे सकारात्मक दृष्टिकोण इन सभी कारकों में हमें इस सर्वव्यापी महामारी से लड़ने के लिए सक्षम बनाया है। सामूहिक संकल्प एवं कार्यसिद्धि की इस कड़ी में 3 जनवरी 2021 को नॉलेज फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। 
   इस कार्यक्रम के तहत प्रात: 10 से 12:30 बजे तक विषय: कोविड - 19 के दौर में प्रशासन द्वारा श्रेष्ठ सेवाएं एवं सुशासन होगा। वक्ता के रूप में श्री सुधीर कोच्चर एवं अन्य विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक विषय- कोविड-19 का जन मानस पर मनोवैज्ञानिक प्रभाव एवं मानसिक क्षति सत्र के वक्ता: डॉ. आर.एन. साहू एवं अन्य विषय विशेषज्ञ होगे। सायं 3 बजे से 5 बजे तक विषय: पुस्तकालयीन सेवाओं के उपयोग का मौलिक अधिकार एवं प्रसार के वक्ता: श्री संदीप पाठक एवं अन्य विषय विशेषज्ञ होंगे। नॉलेज फेस्ट 2021 में भाग लेने के इच्छुक नागरिक स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी से 0755 2553765/67 पर संपर्क कर पंजीयन करा सकते है।  कोविड से संबंधित मानको को ध्यान में रखते हुए हर आयोजन में केवल 35 श्रोताओं के बैठने की व्यवस्था गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.