Type Here to Get Search Results !

जिले में गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति शासकीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर निकाली गई झांकी


जिला मुख्यालय सहित पूरे जिलेभर में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय रूप से मनाया गया। मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा ने झण्डा वंदन कर परेड का निरीक्षण किया। तत्पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन के बाद उन्होंने परेड की सलामी ली। मंत्री श्री वर्मा सभी परेड कमांडरो से परिचय प्राप्त किया। इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया एवं रंगीन गुब्बारे छोड़े गए।

            समारोह में श्री वर्मा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मध्यप्रदेश गान का गायन हुआ। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकीयाँ प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम के अंत में झॉकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

इन्होंने किया परेड दल का प्रतिनिधित्व

            गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर श्रीमती मिलन जैन तथा द्वितीय कमाण्डर श्री अजय भिड़े ने परेड का नेतृत्व किया। गणतंत्र दिवस समारोह में उप निरीक्षक विकेश तोमर विसबलउप निरीक्षक लोकेश सोलंकी पुलिस बलउप निरीक्षक किरण राजपूत जिला पुलिस बल महिलाश्री पीसी महेन्द्र वर्मा होमगार्डश्री कमल बारेला एनसीसी सीनियरनिकिता गौर एनसीसी गर्ल्स सीनियरजितेन्द्र वर्मा एनसीसी सीनियरउन्नति मंडलाई एनसीसी गर्ल्स सीनियरसुजीत इमले एनसीसी बालकनिशा मीना एनसीसी बालिकाअंकित दंगोलिया एनसीसी नेवलनिशिका नाथ एनसीसी बालिकादीपिका शर्मा गाईडभूमिका चौहान गाइड स्काउट, सरिता विश्वकर्मा शौर्य दल ने परेड का नेतृत्व किया।


छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति

            गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें अनेक शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर आधारित सामूहिक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। समारोह में माइंडस आर्ट इंटरनेशनल स्कूल सीहोरसरस्वती कथक कला केन्द्र सीहोरशासकीय सीएम राईस मनुबेन स्कूलसेंटेनीस स्कूल सीहोरद आक्सफोर्ड हायर सेकेण्डरी स्कूल सीहोरइंपीरियल पब्लिक स्कूल सीहोर द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत एवं आकर्षक समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए।


विभागीय उपलब्धियों पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन

            गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में शासकीय योजनाओं की थीम पर अनेक विभागों द्वारा झांकिया निकाली गई। इस दौरान सभी विभागों द्वारा विभागीय उपलब्धियों एवं योजनाओं पर आधारित झांकी का प्रदर्शन किया गया। आदिम जाति कल्याण विभागकृषि विभागशिक्षा विभागपशुपालन विभागजल संसाधन विभागमहिला एवं बाल विकास विभागजिला पंचायतउद्यानिकी विभागजिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्रलोक स्वास्थ्य यांत्रिकीस्वास्थ्य विभागवन विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आधारित झांकी प्रस्तुत की गई। इसके अलावा पुलिस एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नया भारत नया विधान प्रदर्शनी लगाई गई।

 

परेड में यह हुए पुरस्कृत

            समारोह में परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल महिला, द्वितीय पुरस्कार विशेष शस्त्रबल एवं तृतीय पुरस्कार एनसीसी दल बालिका सिनियर पीजी कॉलेज को प्रदान किया गया। इसी तरह से जुनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार एनसीसी बालक उत्कृष्ट विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार एनसीसी बालिका उत्कृष्ट विद्यालय एवं तृतीय पुरस्कार एनसीसी बालिका शारदा विद्यामंदिर को प्रदान किया गया।

 

इन झॉंकी को किया गया पुरस्कृत

            समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों को पुरस्कृत किया। आदिम जाति कल्याण विभाग की झाँकी को प्रथम, कृषि विभाग की झाँकी को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की झाँकी को प्रदान किया गया।


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें किया गया पुरस्कृत

            समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्रथम पुरस्कार सेंटेंनीस स्कूल एवं शासकीय सीएम राईज मनुबेन, द्वितीय पुरस्कार ऑक्सफोर्ड उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं सरस्वती कथककला तथा तृतीय पुरस्कार माइंड्स आई एवं इंपीरियल पब्लिक स्कूल को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा आकर्षक प्रस्तुति के लिए नूतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा ऑक्सफोर्ड हायर सैकेण्डरी स्कूल तथा मध्यप्रदेश गान के गायन के लिए संगितिका संगीत महाविद्यालय एवं सेंटेनीस स्कूल के दल को पुरस्कृत किया गया।

 

लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

            राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने लोकतंत्र सेनानी कस्तूरी बाईद्वारका दास अग्रवालसीता बाई तथा जमुना बाई का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। ऐसे लोकतंत्र सेनानी जो कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुँच सकें उनको घर जाकर सम्मानित किया गया।

 

नया भारत- नया विधान प्रदर्शनी

            पुलिस एवं जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा संसद द्वारा पास किए गए तीन नये कानूनों और प्रदेश के विकास पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा ने अवलोकन किया। संसद द्वारा पास किए गए कानून भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य संहिता-2023 तथा नागरिक सुरक्षा कानून को प्रदर्शनी के माध्यम से बताया गया।

 

कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण

            कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने झण्डा वंदन किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामना दी। इसके पूर्व कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्टर निवास पर भी झण्डा वंदन किया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय सहित अन्य सभी कार्यालयों में झण्डा वंदन किया गया। 

 

यह थे उपस्थित

     सीहोर जनपद अध्यक्ष श्रीमति नावड़ी बाई, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, राजकुमार गुप्ता,  कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, एसपी श्री मयंक अवस्थी, सहायक कलेक्टर श्री अर्पित गुप्ता, अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, एएसपी श्री गीतेश गर्ग सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.