देवों के देव महादेव के प्रिय माह सावन का आज चौथा सोमवार है।
ये दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दौरान व्रत रखने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के चौथे सोमवार पर भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने से रुके हुए कार्यों को गति मिलती हैं। साथ ही जीवन में खुशियों का वास बना रहता है।
वहीं आज सावन के चौथे सोमवार पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग में महादेव की अर्चना करने पर हर इच्छा पूरी होती है।