Type Here to Get Search Results !

वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ने से खुश हैं वृद्ध श्री नन्हेंलाल (खुशियों की दास्तां)

प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन की राशि 300 रूपए से बढ़ाकर 600 रूपए प्रतिमाह करने से प्रदेश के गरीब तकबे के लाखों वृद्धजन लाभान्वित हो रहे हैं। वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ने से वृद्धजनों को भरण-पोषण में भी सुविधा हो रही है। रायसेन जिले के उदयपुरा निवासी 68 वर्षीय श्री नन्हेंलाल कुर्मी तथा उनकी पत्नि श्रीमती सरजो बाई बताती हैं कि पहले छोटे-छोटे खर्चो के लिए बेटों पर आश्रित रहना पड़ता था। लेकिन प्रदेश के मुखिया श्री कमलनाथ जी द्वारा हम जैसे लाखों गरीब वृद्धजनों के दुख और परेशानी को समझते हुए वृद्धावस्था पेंशन की राशि दोगुनी कर देने से बहुत राहत मिली है। श्री नन्हेंलाल बताते हैं उनके दो बेटे हैं और दोनों ही मजदूरी करते हैं। मजदूरी से जो आमदानी होती है उससे बमुश्किल ही भरण-पोषण हो पाता है। पहले हमे 300-300 रूपए प्रतिमाह मिलते थे लेकिन अब 600-600 रूपए प्रतिमाह मिल रहे हैं। इस तरह हमें 1200 रूपए प्रतिमाह पेंशन की राशि मिलने से भरण-पोषण में भी बहुत सुविधा हो गई है। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.