Type Here to Get Search Results !

कोरोना से जंग में मास्क बनाकर सहयोग दे रही आजीविका मिशन के स्वसहायता समूह की महिलाएं

मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों द्वारा कम कीमत के वॉशेबल मास्क का निर्माण किया जा रहा है। इन स्वसहायता समूहों की महिलाओं के द्वारा बताया गया कि जब उनको इस गंभीर बीमारी के बारे में पता चला एवं बाजार में हो रही कालाबाजारी को रोकने लिए खुद ही मास्क निर्माण करने की ठानी।
    विकासखण्ड करैरा के ग्राम खैराघट में संतोषी माता समूह के द्वारा समूह अध्यक्ष श्रीमती द्रोपदी यादव के द्वारा बताया गया कि बाजार में 10 कीमत के मास्क 30 और 40 रुपए में बेचे जा रहे है। इस समय लोगों की मदद करने का है पैसा कमाने का नही। हमारे द्वारा 3000 मास्क अभी तो निर्माण किये जा चुके है और 5000 का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले 4, 5 दिन में हमारे द्वारा यह मास्क प्रशासन, जरूरतमंद लोगों को उपलब्ध करवाए जाएंगे ताकि लोगों की जिंदगी बचाने में हम भी अपनी भागीदार निभाएं। समूह की महिलाएं जानकी यादव, रुकमणी यादव, उर्मिला यादव, भगवती यादव, राजकुमारी यादव, पूजा जाटव, रामबती जाटव प्रसाशन के साथ सहयोग करेंगे और अपने देश को बचाएंगे। सभी से हमारा एक अनुरोध है कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्दोषों को माने और अपने घर रहे सुरक्षित रहें।
    इसी प्रकार शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड अंतर्गत मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा मासिक निर्माण का कार्य कर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। पोहरी विकासखण्ड के ग्राम कनाखेड़ी, परिच्छा, सोनीपुरा पिपरघार में मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित 9 स्वसहायता समूह की 15 महिलाओं द्वारा प्रशासन को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मास्क निर्माण का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। खतरे की इस घड़ी में स्वसहायता समूह की महिलाओं की यह पहल आशा की किरण जगा रही है। स्वसहायता समूह की सदस्य किरण, रानी, मछला, रजनी, सुनीता आदि का कहना है कि हम देश में आई इस विपत्ति के समय अपने-अपने घरों में रहकर मास्क तैयार कर रहे हैं तथा जो मास्क हमारे द्वारा तैयार किए जा रहे हैं वह बाजार में मिलने वाले मास्क से सस्ते दामों में उपलब्ध कराए जायेंगे तथा विकासखण्ड खनियांधाना के श्री कृष्णा स्वसहायता समूह ग्राम मायापुर की महिलाओं ने कोरोना वायरस के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए मास्क तैयार किए जा रहे है। समूह की अध्यक्ष शशी वाई ने बताया कि समूह के द्वारा 3500 मास्क तैयार किए गए है। इस मास्क को ग्रामवासियों व मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा पिछोर, खनियांधाना एवं शिवपुरी में मात्र 10 रूपए के मूल्य पर वितरण किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.