Type Here to Get Search Results !

भोपाल -- क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर चाय नाश्ता और भोजन कराया उपलब्ध

कलेक्टर भोपाल ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिये निर्देश


कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े के निर्देशन पर शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर क्वॉरेंटाइन किए हुए लोगों को समय पर चाय-नाश्ता, दूध, भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है जिसमें नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। साथ ही क्वॉरेंटाइन केन्द्रों पर बच्चों को भी बिस्किट, फल आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

            शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर ओरिएंटल कॉलेज, राजीव गांधी कॉलेज और गुलशन गार्डन और महावीर कॉलेज में नाश्ता, भोजन और चाय-दूध सहित अन्य सामग्री वितरण की गई। साथ ही कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया की बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरो को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जाए। लोगों को मास्क लगाने का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। साथ ही लोगों को समझाईश दी जाये की सोशल डिस्टन्सिंग का पालन अवश्य करे।

            कलेक्टर ने कहा की संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए उन्होंने खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिये की गुणवत्ता युक्त भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।


 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.