Type Here to Get Search Results !

क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर चाय नाश्ता और भोजन की बेहतर व्यवस्था

भोपाल कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाने की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए----



कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री तरुण पिथोड़े ने शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर क्वॉरेंटाइन किए लोगों को समय पर चाय-नाश्ता, भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था को जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियो को निर्देशित किया  है।


   जिसमें नगर निगम और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य कर रहे हैं। साथ ही क्वॉरेंटाइन केन्द्रों पर बच्चों को भी बिस्किट, फल  और दूध भी उपलब्ध कराए जा रहे है।

   शहर में बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटर ओरिएंटल कॉलेज,  राजीव गांधी प्रोद्यौगिकी विश्वविधालय, एडवांस मेडिकल कालेज, श्रम विद्यालय मुगलिया छाप और गुलशन गार्डन में नाश्ता, भोजन और चाय सहित अन्य सामग्री समय-समय पर उपलब्ध कराई जा रही है।  सभी अधिकारियों  को निर्देशित किया गया है कि  बनाए गए क्वॉरेंटाइन सेंटरो को प्रतिदिन सेनेटाईज किया जाए। लोगों को मॉस्क लगाना अनिवार्य किया जाए। साथ ही लोगों को समझाईश दी जाये कि सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन अवश्य करे। 

   कलेक्टर ने कहा कि संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटरों पर सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने खाद्य अधिकारियों को निर्देश दिये कि गुणवत्ता युक्त भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.