Type Here to Get Search Results !

इंदौर सहित प्रदेश के अन्य जिलों के समाचार अब डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर भी

इंदौर सहित प्रदेश के 52 जिलों के समाचार डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. वेबसाइट पर भी देखे जा सकते है। इंदौर सहित सभी जिलों की एन.आई.सी. वेबसाइट पर जनसम्पर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है ---
    इंदौर जिले से संबंधित समाचार देखने के लिये डिस्ट्रिक्ट  एन.आई.सी.  के पोर्टल https://indore.nic.in/en/ पर सर्च करना होगा। इस पोर्टल पर more मेन्यू में क्लिक करना होगा। इसमें  डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल का लिंक उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय  इंदौर का टि्वटर हेंडल तथा फेसबुक पेज की लिंक भी उपलब्ध है। इसमें भी समाचार तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां देखी जा सकती है।
             इस पहल के परिणामस्वरूप अब डिस्ट्रिक्ट एन.आई.सी. की वेबसाइट पर जिले की जानकारी के साथ जिले के समाचार भी उपलब्ध हो सकेंगे। अभी तक जिले की एन.आई.सी. वेबसाइट पर जिले से संबंधित सामान्य जानकारी के साथ-साथ पर्यटन एवं अन्य आवश्यक जानकारी रहा करती थी। जनसम्पर्क विभाग के डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल से जुड़ जाने के बाद एन.आई.सी. की वेबसाइट पर जिला प्रशासन द्वारा लिये गये निर्णय, गतिविधियों एवं शासकीय कार्यक्रमों से संबंधित समाचार व्यूवर्स को मिल सकेंगे। उल्लेखनीय है कि जनसम्पर्क विभाग द्वारा अपनी मुख्य वेबसाइट के साथ डिस्ट्रिक्ट न्यूज पोर्टल को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।
    इसके अतिरिक्त इंदौर जिला प्रशासन की खबरें संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय इंदौर द्वारा संचालित विभिन्न फेसबुक पेज और टि्वटर हेंडल में भी देखी जा सकती है। फेसबुक पेज संभागीय जनसम्पर्क कार्यालय,इंदौर का https://www.facebook.com/jdindore  तथा https://www.facebook.com/projsindore है। टि्वटर हेंडल https://twitter.com/projsindore  तथा https://twitter.com/jdjsindore  है। इनमें प्रतिदिन शासकीय गतिविधियां अपलोड की जा रही है। कोरोना काल में भी यह सभी सोशल मीडिया टूल्स अत्यंत लोकप्रिय हुये हैं। बड़ी संख्या में यूजर्स इससे जुड़े है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.