Type Here to Get Search Results !

आयोग उच्च स्तर से प्राप्त पत्रों - निर्देशो पर हुई कार्यवाही की सूचना भेजी जाये अनिवार्य रूप से - कलेक्टर श्री वर्मा - बड़वानी

    आयोग, सीएम हेल्प लाइन - उच्च स्तर से प्राप्त पत्रों - निर्देशो पर तत्काल कार्यवाही करवाते हुये, संबधित को पत्र के माध्यम से अनिवार्य रूप से सूचित भी किया जाये। जिससे समय - सीमा में दर्ज प्रकरणों का निराकरण नियमित रूप से होता रहे। वहीं शासन स्तर पर भी जिले की छवि, अच्छे जिलो में सतत बनी रहे।
    कलेक्टर श्री शिवराज सिंह वर्मा ने सोमवार को आयोजित समय - सीमा बैठक के दौरान उक्त निर्देश, समस्त जिला अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभिन्न विभागो में लम्बित पत्रों की भी समीक्षा कर, सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि, इन पत्रो पर भी समय - सीमा में कार्यवाही कर अगली समय - सीमा बैठक में जानकारी, अनिवार्य रूप से प्रस्तुत प्रस्तुत किया जाए।
आधार सीडिंग में अच्छे कार्य हेतु किया प्रशंसा
    समय - सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि जिले में लम्बित 2.63 लाख आधार सीडिंग में से 2.56 लाख आधार सीडिंग कर लिया गया है। इसके लिये सभी संलग्न विभागो के अधिकारी - मैदानी अमला बधाई के पात्र है। बैठक के दौरान बताया गया कि अब जिन 7 हजार लोगो के आधार सीडिंग शेष है। उसमें से अधिकांश लोगो के पास आधार कार्ड नही है। जिसके कारण आधार कार्ड भी बनवाने हेतु विशेष शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। जिससे शेष रहे लोगो का भी जल्दी से जल्दी आधार सीडिंग कर लिया जायेगा।
बिना मास्क के लोगों पर लगाया जाये जुर्माना
    समय - सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजस्व, नगर निकायों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने प्रभार के क्षेत्र में बिना मास्क पहने, सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले, दुकानो पर बिना मास्क लगाये बैठने वाले, दुकानदारों पर जुर्माना लगाने का अभियान प्रारंभ करें। जिससे बिना मास्क पहने निकलने वाले लोगो से उत्पन्न खतरे को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।
 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.