Type Here to Get Search Results !

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न

सांवेर में लगभग 78.01 प्रतिशत मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का उपयोग


इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण रूप से मतदान संपन्न हुआ। सांवेर में लगभग 78.01 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस क्षेत्र में कुल 2 लाख 10 हजार 707 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें एक लाख 12 हजार 586 पुरूष मतदाता तथा 98 हजार 121 महिला मतदाता शामिल है। यह आकड़े अनंतिम है।


मतदाताओं का आभार

   सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। मतदान केन्द्रों पर भारी उत्साह के बीच मतदाताओं ने मतदान किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री हरिनारायणचारी मिश्र, सामान्य प्रेक्षक श्री रूपवंत सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर निगरानी रखीं। शांतिपूर्ण मतदान के लिये कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। निर्वाचन कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी लोगों को भी उन्होंने धन्यवाद दिया हैं। सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मतदान की जानकारी निम्नानुसार है :-


सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक की मतदान की स्थिति

पुरुष - 24136
महिला - 17196
कुल - 41332
प्रतिशत - 15.3
पूर्वान्ह 11 बजे तक
पुरुष - 49380
महिला - 37827
कुल - 87207
प्रतिशत - 32.28
 
 
 
दोपहर 1 बजे तक
पुरुष - 71145
महिला - 59918
कुल - 131063
प्रतिशत - 48.52
 
दोपहर 3 बजे तक
पुरुष - 90557
महिला - 81626
कुल - 172183
प्रतिशत - 63.74
शाम 5 बजे तक
पुरुष - 106489
महिला - 94315
कुल - 200804
प्रतिशत – 64.34
शाम 6 बजे तक की मतदान की स्थिति
पुरुष - 112586
महिला - 98121
कुल - 210707
प्रतिशत -78.01


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.