Type Here to Get Search Results !

पर्यटक सत्या और नंदी को एक साथ देखे सकेंगे

 नर सिंह सत्या एवं मादा सिंह नंदी का एक जोड़ा विशेष आकर्षण का केन्द्र बना है। दोनों एक ही मां की संतान है।चित्र में ये शामिल हो सकता है: पौधा, वृक्ष, बाहर और प्रकृति

इन दोनों को लायन हाउसिंग में अलग-अलग रखा गया था। पर्यटक अब सत्या और नंदी को एक साथ देख सकेंगे। नर सिंह सत्या को आज शनिवार को नये बाड़े में छोड़ा गया है। इसके पहले नंदी को बगल के पुराने बाड़े में छोड़ा गया था।

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान जू के उप संचालक श्री एस.के. जैन ने बताया कि इन दोनों को कानन पेंडारी जूलॉजिकल पार्क बिलासपुर (छग) से 16 जनवरी 20 को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में लाया गया था। मुख्य मार्ग पर स्थित लॉयन इंक्लोजर में इन्हें बारी-बारी से छोड़ा जा रहा था। वन विहार प्रबंधन द्वारा एक अलग इंक्लोजर का निर्माण करा दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.