Type Here to Get Search Results !

भोपाल के एकता नगर, फूटा मकबरा में माफिया के अवैध मकान को किया ध्वस्त

  जिला प्रशासन ,नगर निगम और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आज रविवार को फूटा मकबरा एकता नगर में अपराधी फैजान भेड़ा के घर को ध्वस्त कर दिया गया।


    उल्लेखनीय है कि आम जनता को गुंडे, बदमाश मिलावटखोरों और माफिया के आंतक से बचाने के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही मुहिम में प्रति दिन इन माफियाओं के अवैध कब्जे से करोड़ों रूपए की सरकारी जमीन को मुक्त कराया जा रहा है। जिससे गुंडा, माफिया और मिलाटवखोरों के मन में भय और जनता के मन में सुरक्षा के भाव के साथ सरकार के प्रति भरोसा भी बढ़ रहा है। सरकार की इस मुहीम को चहुँओर प्रशंसा मिल रही है। 

    इसी क्रम में भोपाल नगर के थाना हनुमानगंज क्षेत्र का आदतन अपराधी   फैजान भेड़ा पुत्र यासीन, उम्र 24 के अपराध के अड्डा बने घर को रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही में ध्वस्त कर दिया गया है। फूटा मकबरा एकता नगर का कुख्यात के विरूद्ध भोपाल शहर के अतिरिक्तअन्य थाना क्षेत्रों में नकबजनी, चोरी, अड़ीबाजी के कुल 28 अपराध दर्ज थे। अपराधी ने एकता नगर फूटा मकबरा स्थित अनाधिकृत मकान जो तीन मंजिला है। बिना अनुमति के अवैध रूप से निर्माण कर बना रखा था जिसे आज पुलिस, प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा ढहाया गया है। पुलिस प्रशासन, नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आदतन अपराधी के विरूद्ध अन्य कार्यवाही भी की गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.