मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुई दो महिलाओं और एक बच्चे की आकस्मिक मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस मुश्किल समय में शोकाकुल परिजन के साथ है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के उचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए प्रार्थना की है।