मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आध्यात्मिक संगठन ब्रह्मकुमारी की मुख्य प्रशासिका ब्रह्मकुमारी रतनमोहिनी जी के असामयिक निधन पर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि ब्रह्मकुमारी दादी रतनमोहिनी का देवलोक गमन सम्पूर्ण आध्यात्मिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। समाज के कल्याण एवं सशक्तिकरण की दिशा में दादी जी द्वारा किए गए कार्यों से सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त अनुयायियों व साथियों को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.