Type Here to Get Search Results !

रीवा में सभी क्षेत्रों में तेज गति से किए जा रहे हैं विकास कार्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 2 करोड़ 63 लाख रुपए लागत से निर्मित विद्युत उपकेन्द्र का किया लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि रीवा में सभी क्षेत्रों में तेज गति से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। पानी की सुनिश्चितता के साथ ही बिजली की सुविधा व सड़कों के चौड़ीकरण के कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने रीवा में 2 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से निर्मित 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र पी.टी.एस. शहर संभाग रीवा का लोकार्पण किया। उन्होंने विभाग द्वारा निर्धारित समय से पूर्व विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना किए जाने की प्रशंसा की। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विद्युत उपकेन्द्र का फीता काटकर एवं शिलापट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। उन्होंने परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि प्रयास है कि रीवा को प्रदेश के महानगरों में स्थान मिले और लोग यहाँ के विकास को उदाहरण के तौर पर देखें। रीवा के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। रीवा भी विकास की इस धारा में शामिल है। रीवा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनकल्याण के सभी कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम में अध्यक्ष नगर निगम श्री व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.